Breaking News

कानपुर देहात बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के ऑनलाइन पोर्टल पर

बेसिक शिक्षा परिषद के आनलाइन पोर्टल मानव संपदा पर संचालित माड्यूल्स में तकनीकी खामियों पर 11 जून को बैठक

लखनऊ/कानपुर देहात

बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के ऑनलाइन पोर्टल पर संचालित मानव संपदा और अन्य माड्यूल्स में तकनीकी समस्याओं के चलते सरकारी कार्यों में बाधा आ रही है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए परिषद ने सभी संबंधित अधिकारियों को 11 जून को राज्य परियोजना कार्यालय में समीक्षा बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। परिषद के वित्त नियंत्रक की ओर से बताया गया है कि मानव संपदा पोर्टल पर जीपीएफ माड्यूल, सेवा लाभ, वेतन, एरियर, चयन वेतनमान और वेतन विसंगति जैसे माड्यूल में तकनीकी खामियों के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के अनुमोदन के बाद यह निर्णय लिया गया है कि इन समस्याओं की समीक्षा और निदान के लिए संबंधित जिलों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारियों को बुधवार को सुबह 11 बजे एमआइएस यूनिट, राज्य परियोजना कार्यालय, निशातगंज लखनऊ में उपस्थित होकर फीडबैक प्रस्तुत करना होगा।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *