Breaking News

कानपुर देहात अपर जिलाधिकारी ने की ”जिला श्रम बन्धु,“ ”बाल श्रम उन्मूलन जनपदीय समिति,“

कानपुर देहात

अपर जिलाधिकारी ने की ”जिला श्रम बन्धु,“ ”बाल श्रम उन्मूलन जनपदीय समिति,“ ”जनपद स्तरीय बंधुआ श्रम सतर्कता समिति“ एवं ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिको के हितार्थ गठित ”जिला स्तरीय समिति“ की बैठक, दिए निर्देश

कानपुर देहात 10 जून 2025

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश के क्रम मे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार की अध्यक्षता मे ””जिला श्रम बन्धु,“ ”बाल श्रम उन्मूलन जनपदीय समिति,“ ”जनपद स्तरीय बंधुआ श्रम सतर्कता समिति“ एवं ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिको के हितार्थ गठित ”जिला स्तरीय समिति“ की बैठक मां मुक्तेश्वरी सभागार कलेक्ट्रेट परिसर कानपुर देहात मे सम्पन्न की गयी।
बैठक की शुरूआत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अनुमति से राम अशीष, सहायक श्रमायुक्त द्वारा एजेण्डा बिन्दु के अनुसार बिन्दुवार की गयी। सहायक श्रमायुक्त द्वारा जिला श्रम बन्धु की बैठक के क्रम मे बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष मे जनपद मे संचालित किसी भी औद्योगिक प्रतिष्ठान/कारखाने मे हडताल, तालाबन्दी अथवा औद्योगिक अशान्ति की स्थिति नही है और नही इस सम्बन्ध मे किसी श्रमिक संगठन से कोई शिकायत प्राप्त हुई है। अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद के औद्योगिक प्रतिष्ठानों/कारखानो मे औद्योगिक शान्ति के सम्बन्ध मे सजग द्रष्टि रखी जाये तथा शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल ही उसका निवारण करा दिया जाये। उन्होंने निर्माण श्रमिको के पंजीयन बढाने तथा श्रमिकों को विभाग की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित कराने के निर्देश दिये गये।
बाल श्रम के सम्बन्ध मे सहायक श्रमायुक्त द्वारा बताया गया कि विगत वित्तीय वर्ष मे 117 प्रतिष्ठानो का निरीक्षण कराते हुए 143 बाल श्रमिकों का चिन्हांकन किया गया तथा उनके 64 सेवायोजकों के विरूद्ध माननीय मुख्य दण्डाधिकारी कानपुर देहात के न्यायालय मे वाद दायर किया जा चुका है तथा शेष सेवायोजको के विरूद्ध कार्यवाही अपनायी जा रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष मे भी 19 सेवायोजको के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 23 बाल श्रमिको का चिन्हांकन किया गया है, जिनके सेवायोजको के विरूद्ध कार्यवाही अपनाई जा रही है। अपर जिलाधिकारी द्वारा बाल श्रम के रोकथाम हेतु सम्बन्धित सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। सहायक श्रमायुक्त द्वारा बैठक मे अवगत कराया गया कि जनपद मे बंधुआ श्रम कराये जाने के सम्बन्ध मे सजग दृष्टि रखी जाती है तथा जनपद मे बंधुआ श्रम से सम्बन्धित कोइ भी प्रकरण संज्ञान मे नही आया है। इस सम्बन्ध मे अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि जनपद मे संचालित ईंट भटटो प्रतिष्ठानों एवं खनन के कार्य मे बंधुआ श्रम कराये जाने की सम्भावना हो सकती है जिसपर श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी, ए0एच0टी0ओ0 प्रभारी, नायब तहसीलदार/तहसीलदार अपने से सम्बन्धित उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर बंधुआ श्रम से सम्बन्ध मे प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा बंधुआ श्रम की स्थिति पाये जाने पर श्रमिको को तत्काल ही अवमुक्त कराते हुए उनके सेवायोजको के विरूद्व नियमानुसार कड़ी कार्यवाही भी करें। बैठक मे विरेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी, सुरेश कुमार वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, डा0 आदित्य सचान, डिप्टी सी0ए0मो0, राकेश कुमार अग्रणी जिला प्रबंधक, टी0आर कटारिया, अधिशाषी अभियंता जल निगम, सुषमा शुक्ला, सदस्य सी0डब्लू0सी0, माया कोरी, सदस्य सी0डब्लू0सी0, धर्मेन्द्र कुमार ओझा, संरक्षण अधिकारी, रंजन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, ए0एच0टी0यू0, सुरेन्द्र कुमार गौतम, सचिव उ0प्र0 ग्रामीण श्रमिक संघ, संजय शर्मा, उपाध्यक्ष उ0प्र0 ग्रामीण श्रमिक संघ, के अतिरिक्त अभिनव पाण्डेय, राजेश श्रीवास्तव, एवं अरविन्द कुमार सोनकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी गण तथा विभाग के अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *