Breaking News

कानपुर देहात-संदिग्ध परिस्थितियों में महिला अपने बच्चों के साथ हुई लापता

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला अपने बच्चों के साथ हुई लापता

 

कानपुर देहात( दैनिक स्वतंत्र निवेश) रविवार को रूरा थाना क्षेत्र के हीरानगर मंडी समिति के पास रहने वाले पवन कुमार पुत्र राम लखन की 30 वर्षीय पत्नी अपनी 8 वर्षीय बेटी एवं 6 वर्षीय बेटा के साथ अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई, मजदूरी करके वापस लौटे पवन कुमार ने जब अपने घर के कमरे का सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ एवं घर में पत्नी तथा बच्चों के न मिलने पर पीड़ित ने पहले अपने बच्चों तथा पत्नी की तलाश की लेकिन जब उनका कहीं पता नहीं चला तब पीड़ित ने रूरा थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी रूरा पुलिस को देते हुए मदद करने की गुहार लगाई खबर लिखे जाने तक पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है..
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर रविवार को रूरा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा के हीरानगर मंडी समिति निवासी पवन कुमार पुत्र राम लखन की 30 वर्षीय पत्नी( काल्पनिक नाम) मनोरमा अपनी 8 वर्षीय पुत्री सौम्या एवं 6 वर्षीय पुत्र को अपने साथ लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से अचानक लापता हो गई शाम को जब पवन कुमार मजदूरी करके वापस लौट कर अपने घर आया तब उसने अपने घर में अपनी पत्नी तथा बच्चों को न देखकर तथा घर के कमरे का सामान अस्त व्यस्त पड़ा देख करके उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और वह अपने लापता बच्चों और पत्नी की तलाश में जुट गया काफी प्रयासों के बाद जब उसे उसकी पत्नी तथा उसके बच्चों का पता नहीं चला तब उसने रूरा थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए खबर लिखे जाने तक उपरोक्त मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं पवन कुमार निरंतर अपनी पत्नी तथा बच्चों की तलाश करने में जुटा है

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *