Breaking News

कानपुर देहात परिजनों की डांट से आहत हुई किशोरी ने फांसी

कानपुर देहात

परिजनों की डांट से आहत हुई किशोरी ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली जीवन लीला

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन करने के बाद मृतक किशोरी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कानपुर देहात…
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गाऊपुर गांव में एक किशोरी ने परिजनों की डांट से आहत होकर अपने ही घर में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली,,, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा फील्ड यूनिट की टीम ने भी पूरे मामले की तहकीकात की तथा फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए तत्पश्चात पुलिस ने मृतक किशोरी के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है…
प्राप्त जानकारी के आधार पर रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गाऊपुर निवासी परमानंद शंखवार की 14 वर्षीय बेटी रिंकी ने कक्षा 5 के बाद अपनी पढ़ाई बंद कर दी थी बुधवार की रात वह किसी से फोन पर बात कर रही थी तभी उसके परिजनों ने उसे काफी डांट दिया इससे रिंकी नाराज हो गई और उसने बुधवार की रात में ही अपने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली गुरुवार की सुबह जब उसके परिजन सो करके जागे तो रिंकी का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखकर रिंकी के परिजनों के बीच कोराहम मच गया देखते ही देखते उसके घर पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई..
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का काफी बारीकी निरीक्षण करना शुरू कर दिया इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए … तत्पश्चात पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,,, थाना प्रभारी रसूलाबाद अनिल कुमार ने बताया है कि घटना स्थल से फील्ड यूनिट की टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं प्रथम दृष्टया जांच में मृतक किशोरी के परिजनों के द्वारा उसे फोन पर बात करने से मना किए जाने से नाराज होकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने वह तहरीर मिलने के बाद उपरोक्त मामले में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी.

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *