Breaking News

कानपुर देहात,-25 से 27 तक गुरु जी करेंगे स्कूलों की सफाई भरपूर, 28 से गुलजार होंगे परिषदीय स्कूल

25 से 27 तक गुरु जी करेंगे स्कूलों की सफाई भरपूर, 28 से गुलजार होंगे परिषदीय स्कूल

,

कानपुर देहात, दैनिक स्वतंत्र निवेश। 25 जून से परिषदीय विद्यालय खोले जा रहे हैं हालांकि बच्चों को 28 जून से विद्यालय जाना है। विभागीय अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने पहले दिन विद्यालयों में बच्चों का तिलक करते हुए स्वागत कराए जाने का निर्देश भी जारी किया है। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने पर एक बार फिर परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की धमाचौकड़ी शुरू हो जाएगी। गर्मियों की छुट्टीयों के बाद जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में 28 जून से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। वही 28 से 29 जून तक परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सुझावात्मक गतिविधियां होंगी। 25 जून से अध्यापकों को विद्यालय आना अनिवार्य होगा। शिक्षकों द्वारा 25 जून से 27 जून तक परिसर की समुचित साफ-सफाई कराते हुए विद्यालय को सुन्दर एवं आकर्षक बनाना होगा। 28 जून को विद्यालय को फूल, पत्तों, रंगोली, झंडियों, गुब्बारों, आदि से सजाना होगा और विद्यालय आने वाले बच्चों के रोली टीका लगाकर उनका स्वागत करना होगा। उस दिन मध्यान्ह भोजन में बच्चों के लिए रूचिकर हलवा, खीर आदि बनवाया जायेगा। साथ ही 28 से 29 तक स्कूलों में समर कैम्प भी आयोजित कराया जाएगा। इसके साथ-साथ 28 जून 2024 से 15 जुलाई 2024 तक स्कूल चलो अभियान पुनः संचालित किया जाएगा। जनपद के डाइट प्राचार्य / प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), जिला स्तरीय अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, स्टेट रिसोर्स ग्रुप, अकादमिक रिसोर्स परसन एवं जिला समन्वयक द्वारा भी जनपद के किसी एक विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के स्वागत कार्यक्रम में अनिवार्यतः प्रतिभाग करना होगा। 28 से 29 जून 2024 के मध्य विद्यालय प्रातः 7.30 से 10.00 बजे तक संचालित किए जाएँगे। 1 जुलाई से विद्यालय अपने नियमित समय अर्थात प्रातः 7.30 बजे से 1.30 बजे तक संचालित होंगे तथा अध्यापकों द्वारा नियमित पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से सम्पादित किया जाएगा।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *