Breaking News

कानपुर देहात-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत इच्छुक कृषक बागवानी हेतु करें आवेद

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत इच्छुक कृषक बागवानी हेतु करें आवेद

 

कानपुर देहात(दैनिक स्वतंत्र निवेश)जनपद कानपुर देहात के कृषक बन्धुओं को जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद ने सूचित किया है कि जनपद में संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 30 नान.एन.एच.एम. परियोजना वर्ष 2024-25 में बागवानी कार्यक्रम में आम उद्यान रोपण 5 हे०, अमरूद उद्यान रोपण 10 हे०. किन्नों उद्यान रोपण 8 हे०. स्ट्राबेरी 1 हे०, केला 10 हे०, पपीता 5 हे०, शाकभाजी फसलों मे शिमला मिर्च, टमाटर, पत्तागोभी, फूलगोभी, कद्‌दूवर्गीय (लौकी, तरोई, कद्दू) कुल 165 हे० क्षेत्रफल, मसाला कार्यक्रम में मिर्च, प्याज, लहसुन 290 हे० क्षेत्रफल तथा पुष्प कार्यक्रम में गुलाब 3 हे०, ग्लेडियोलस 2 हे०, गेंदा 5 हे० क्षेत्रफल में खेती हेतु भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुये हैं।
उक्त कार्यक्रमों में 25 से 50 प्रतिशत तक अनुमन्य अनुदान डी०बी०टी० माध्यम से निवेश के रूप में प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर दिया जायेगा। इच्छुक कृषक दिनांक 15 जुलाई तक ऑनलाइन उद्यान विभाग की वेबसाइट www.dbt.uphorticulture.in पर पंजीकरण कराते हुये मूल आवेदन पत्र के साथ खतौनी, बैंक पासबुक, आधारकार्ड की छायाप्रति एवं दो फोटो के साथ कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, विकासभवन, माती कानपुर देहात, कमरा न०-313/योजना प्रभारी घनश्याम, उ०नि० (7652024326) को उपलब्ध करा सकते है।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *