Breaking News

कानपुर देहात-असंभव को संभव बनाया जा सकता है… अपर जिला अधिकारी( न्यायिक) कानपुर देहात… अमित कुमार राठौर

असंभव को संभव बनाया जा सकता है… अपर जिला अधिकारी( न्यायिक) कानपुर देहात… अमित कुमार राठौर

भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष में जनपद में दो दिवसीय कबड्डी तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

*तीसरा मैच विमला देवी व जसवंत सिंह स्मारक कॉलेज के मध्य खेला गया जिसमें विमला देवी कॉलेज के छात्र रहे विजेता

कानपुर देहात

उ0प्र0 खेल निदेशालय के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा के उपलक्ष्य में जनपद कानपुर देहात में दो दिवसीय कबड्डी तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया..कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की 8 टीमों ने प्रतिभाग किया व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 72 बच्चों ने प्रतिभाग किया…. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमित कुमार राठौर एवं विशिष्ठ अतिथि अजय कुमार अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका पुखराया प्रभारी नगर पंचायत अकबरपुर द्वारा किया गया….. इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि असंभव को भी सम्भव बनाया जा सकता है . …इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी की देखरेख में किया गया। इसमें निर्णायकों की भूमिका में ज्योती गुप्ता, रंजय यादव, व आशीष, राघवेन्द्र मिश्रा, माधवेन्द्र व सौरभ रहे। वही इस अवसर पर आसीम खान अध्यक्ष अल्पसंख्यक अधिवक्ता एसोसिएशन, अध्यापकगण एवं जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे…
एथलेटिक्स में 100 मी० व 200 मी० हीट्स करायी गयी, जिसका फाइनल कल दिनांक 10-1-2024 को किया जाएगा, 400 मी० की फाइनल रेस में अमन पाल प्रथम, विनीता द्वितीय, अंकित पाल तृतीय रहे….800 मी0 की फाइनल रेस में अजीत कुमार प्रथम, सचिन पाल ‌द्वीतीय, विरेन्द्र कुमार तृतीय रहे….1500 मी0 की फाइनल रेस में अजीत कुमार प्रथम, सचिन पाल द्वीतीय, रिषभ तृतीय रहे….
एथलेटिक्स रिले रेस ने प्रियान्शू की टीम प्रथम, द्वितीय रघुवीर की टीम व तृतीय यश बाबू की टीम रही…कबड्डी खेल का पहला मैच न्यू लाइट एजुकेशन सेन्टर व गाँधी विघालय इण्टर कालेज के मध्य खेला गया जिसमें न्यू लाइट विजयी रही। कबड्डी खेल का दूसरा मैच पीसीएसबी इण्टर कालेज व सुन्दारा के मध्य खेला गया जिसमें सुन्दारा इण्टर कालेज विजेता रही। तीसरा मैच विमला देवी व जसवन्त स्मारक के मध्य खेला गया जिसमें विमला देवी विजेता रही….

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *