Breaking News

कानपुर देहात-मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत करें आवेदन

मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत करें आवेदन जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत अवशेष लक्ष्य की पूर्ति हेतु जनगद में दिनांक 12 मार्च 2025 को वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन नगर निकाय मूसानगर (श्री बाला जी मन्दिर परिसर) में किया जाना निश्चित है। प्रत्येक जोडे पर शासन द्वारा निर्धारित कुल धनराशि रू0 51,000/- है, जिसमें धनराशि रू0 10,000 की उपहार स्वरूप सामग्री प्रदान की जाती है एवं धनराशि रू० 6.000 वैवाहिक कार्यक्रम आयोजन पर व्यय किया जाता है तथा धनराशि रू० 35,000/-कन्या के खाते में स्थानान्तरित की जाती है। जनपद के अधिक से अधिक पात्र आवेदक इस योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जिससे उन्हें योजना से लाभान्वित किया जा सके। योजनान्तर्गत पात्रता की मुख्य शर्ते निम्नवत हैः-कन्या के परिवार की वार्षिक आय सीमा अधिकतम रू0 2.00 लाख तक मान्य होगी। आय प्रमाण पत्र माता पिता/अभिभावक का होना अनिवार्य है। पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष व वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है। कन्या अविवाहित हो अथवा विधवा, परित्यक्तता / तलाकशुदा जिसका कानूनी रूप से तलाक हो गया हो, का पुनर्विवाह किया जाना हो।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *