Breaking News

कानपुर देहात -अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपाइयों ने महिलाओं को किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपाइयों ने महिलाओं को किया सम्मानित इस मौके पर प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सचानभाजपा कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला स्तरीय महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया….. जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्वावलंबी महिलाओं को विशेष सम्मान दिया गया। साथ ही आयी हुई सभी महिलाओं को प्रतीक चिन्ह, पटका, देकर के सम्मानित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने किया, जबकि मुख्य अतिथि में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने अपने संबोधन में मातृशक्ति की उपलब्धियो विस्तृत रूप से की चर्चा
समारोह में समाज सेविका कंचन मिश्रा, प्रभा त्रिवेदी ,डॉक्टर पारस पांडेय, विधि सलाहकार मंजूलता गुप्ता ,कृष्णा गौतम ,राजकुमारी राजपुत, पुष्पाओमर, सीता यादव, रागिनी भदौरिया, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ,का सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन सौरभ मिश्रा द्वारा किया गया और समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि राकेश सचान ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा,कि “हर क्षेत्र में महिलाएं देश को गौरवान्वित कर रही हैं। नारी का त्याग, प्रेम, धैर्य और संवेदनशीलता उसकी पहचान है। हमारी संस्कृति में सदैव महिलाओं का सम्मान किया गया है।” जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। “बजट में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं और ‘लखपति दीदी योजना’ का दायरा बढ़ाया गया है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।” इस दौरान डॉ सतीश शुक्ला ,राम जी मिश्रा, सौरभ मिश्रा ,राम प्रकाश कुशवाहा, अनूप सिंह, कमलेश मिश्रा ,मनोज शुक्ला, लाला ,केपी सिंह, श्यामू शुक्ला, पवन राजपूत, शिव विलास मिश्रा ,प्रद्युम्न शुक्ला, योगराज राजपुत, बंटी चौहान, पवन अग्निहोत्री, अतेंद्र कटियार, आशीष राठौर, हरेंद्र सिंह, रिशु सचान ,राजकुमार कटियार , अंशुल बाजपेई ,प्रांशु शर्मा , अनिरुद्ध सिंह चौहान एवं विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे….

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *