Breaking News

कालपी जालौन आर्यकन्या पाठशाला इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रंजनी पुरवार

कालपी जालौन

आर्यकन्या पाठशाला इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रंजनी पुरवार हुई सेवानिवृत्त
नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन लता श्रीवास्तव भी हुई सेवानिवृत्त
दोनों विधालयों की प्रबन्ध समिति व टीचर व स्टाफ की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ विदाई समारोह

कालपी-आर्यकन्या पाठशाला की प्रधानाचार्या रजनी पुरवार 31 मार्च को सेवानिवृत्ति हो गई। मंगलवार को विद्यालय में प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा विदाई दी गई तथा दूसरी ओर नगरपालिका बालिका इण्टर कालेज की भी प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हुई।
विदित हो कि कालेज की प्रधानाचार्या रही नुजहत जहां के निलम्बन के बाद रंजनी पुरवार को विद्यालय प्रबंधन द्वारा गत वर्ष आर्यकन्या पाठशाला इण्टर कालेज की कमान सौँपी गयी थी 31 मार्च को उनकी अधिवर्षिता आयु पूरी हो गई थी इसी के चलते सोमवार को अवकाश होने के चलते मंगलवार को कालेज में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कालेज की प्रबन्धिका प्रीति जैतिली ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनका विद्यालय मे लम्बा कार्यकाल रहा है जिसे उन्होने पूरे मनोयोग से अंजाम दिया है और इसी वजह से वह प्रधानाचार्या तक का सफर तय कर सकी है उन्होने उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर कहा कि उनकी कमी विद्यालय को हमेशा याद आएगी। इस मौके पर विद्यालय की नयी प्रधानाचार्या की जिम्मेदारी सभाँलने वाली नलिनी सिंह ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके स्वभाव के चलते वह स्टाफ की चहेती थी लेकिन अब उनकी कमी सभी को खलेगी। इस मौके पर उनके पति दिलीप पुरवार,प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी उमाकांत तिवारी के अलावा उनका वेटा बहू और विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।वही दूसरी ओर नगर पालिका बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन लता श्रीवास्तव का सेवाकाल पूरा होने पर विदाई दी गई।इस दौरान प्रबन्ध समिति के अलावा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *