Breaking News

उत्तर प्रदेश ई रिक्सा चालक और वाहन संचालक सावधान

उत्तर प्रदेश

ई रिक्सा चालक और वाहन संचालक सावधान

ध्यान से पढ़ें ये आदेश

उरई (जालौन)
मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार व परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के संचालन के विरुद्ध दिनाँक 01 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त आदेश के अनुक्रम में जनपद के समस्त ई-रिक्शा के वाहन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि बिना पंजीयन, बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट या बिना वैध चालक लाइसेंस के ई-रिक्शा का संचालन न किया जाए। अगर किसी भी ई-रिक्शा के वाहन स्वामी द्वारा बिना पंजीयन, बिना हाइ सिक्योरिटी नम्बर प्लेट या बिना वैध चालक लाइसेंस के ई-रिक्शा का मार्ग पर संचालन करते पाये जाते हैं तो उक्त वाहन के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए ई-रिक्शा को सीज कर दिया जाएगा और जो भी नाबालिग ई-रिक्शा का संचालन करते पाये जाते हैं तो उनके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाएगी, जिसका समस्त उत्तरदायित्व ई-रिक्शा वाहन स्वामी का होगा

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *