Breaking News

कानपुर देहात।- अकबरपुर में दो गुटों में मारपीट व पथराव, तनाव बरकरार

अकबरपुर में दो गुटों में मारपीट व पथराव, तनाव बरकरार

कानपुर देहात। अकबरपुर के कालीगंज में शुक्रवार रात को पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट व पथराव में कई लोगों के घायल होने गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बल का प्रयोग कर उपद्रव कर रहे युवकों को खदेड कर दो पक्ष के एक- एक युवक का शांतिभंग में चालान किया है। घटना की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है।
अकबरपुर निवासी शानू खान व सलमान खान के गुट में लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार रात 12 बजे के करीब कालीगंज स्थित सिकंचू चाय वाले की दुकान के पास दोनों गुट के लोगों के बीच विवाद हो गया।
मामला इतना तूल पकड़ गया कि
पुलिस ने बल का प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा
दोनों गुट में जमकर लाठी डंडे व पथराव हो गया। जिसमें शानू, सलमान सहित कई लोग घायल हो गए। झगड़े की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को बल का प्रयोग कर खदेड़ा।
घायल शानू व सलमान का डॉक्टरी परीक्षण करवाने के बाद शांति भंग में चालान कर दिया। घटना को लेकर दोनों गुट के लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोतवाल सतीश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है। मामले को लेकर किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *