Breaking News

घेराबंदी करके अवैध शराब के 225 पाउच सहित दो गिरफ्तार

घेराबंदी करके अवैध शराब के 225 पाउच सहित दो गिरफ्तार

कालपी(जालौन)।

बीती रात कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कालपी क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहे दो व्यक्तियों को पड़ककर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कालपी कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ रायड़ रोड में अवैध कच्ची शराब ले जा रहे आरोपियों आदित्य निवासी मुहल्ला सुशील नगर उरई तथा रोहित निवासी ग्राम जयरामपुर कालपी को गिरफ्तार कर लिया आरोपियों के पास से 225 अदद नाजायज शराब बरामद की गई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग 60 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब की बिक्री को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो भी अवैध शराब की बिक्री करते पाया जाएगा उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान निरंतर चलता रहेगा।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 सलीम अंसारी सीनियर रिपोर्टर कालपी
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *