Breaking News

औरैया-दुकान के विवाद में भाइयों व उनकी पत्नियों में हुई मारपीट

दुकान के विवाद में भाइयों व उनकी पत्नियों में हुई मारपीट

लेखपाल की मौजूदगी में पुलिस ने विवादित दुकान बंद कराई

बिधूना,औरैया दैनिक स्वतंत्र निवेश। बिधूना कस्बे के फीडर रोड पर स्थित जिला पंचायत की किराए की एलाट दुकान में हिस्से को लेकर दो भाइयों व उनकी पत्नियों के बीच जमकर गाली गलौज के साथ मारपीट हुई शिकायत पर पहुंची पुलिस ने लेखपाल की मौजूदगी में दुकान बंद कराकर दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठा लिया। .प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कस्बे के मोहल्ला नवीन बस्ती निवासी स्वर्गीय अशोक कुमार गुप्ता के नाम बिधूना कस्बे के फीडर रोड पर जिला पंचायत से एक दुकान किराए पर एलाट हुई थी और अशोक कुमार की मृत्यु के बाद से उक्त दुकान पर हिस्से को लेकर उनके दो पुत्रों अमित कुमार गुप्ता व ओमकार गुप्ता पुत्रगण अशोक कुमार गुप्ता उसकी पत्नी रानी गुप्ता व दूसरे भाई की पत्नी लक्ष्मी गुप्ता के बीच हिस्से को लेकर विवाद चल रहा है इसी के चलते सोमवार को दोनों पक्षों में कब्जे को लेकर गाली गलौज और मारपीट हुई। घटना की जानकारी पर कोतवाल श्रीकेश भारती व क्षेत्रीय लेखपाल तत्काल मौके पर पहुंच गए और विवाद शांत न होने पर उक्त विवादित दुकान बंद करा कर दोनों पक्षों के लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठा लिया गया था। हालांकि एक पक्ष के अमित गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता द्वारा अपने भाई ओमकार गुप्ता उसकी पत्नी लक्ष्मी व चार अज्ञात लोगों पर दुकान में घुसकर नगदी ले जाने और मारपीट करने का भी शिकायती पत्र पुलिस को दिया गया था। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है तो दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *