Breaking News

लखनऊ/ कानपुर देहात-छुट्टियों के बाद 18 जून से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, पर्यावरण जागरूकता से संबंधित होगी गतिविधियां

छुट्टियों के बाद 18 जून से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, पर्यावरण जागरूकता से संबंधित होगी गतिविधियां

 

 

लखनऊ/ कानपुर देहात, दैनिक स्वतंत्र निवेश। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण जागरूकता से संबंधित समर कैंप का आयोजन 18 से 25 जून के बीच होगा। गर्मी की छुट्टियों के बाद 18 जून से विद्यालय खुल रहे हैं। विद्यालय अवधि के आखिरी एक घंटे में इससे जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही बच्चों को गर्मी से बचाने के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों पांच से 12 जून तक पर्यावरण जागरूकता से संबंधित समर कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया था। गर्मी की छुट्टियां होने के कारण शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध किया। इसके बाद विभाग ने इसे स्थगित कर दिया था। अब विभाग ने संशोधित आदेश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालय खुलने पर 18 से 25 जून के बीच इससे जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा है कि प्राचार्य डायट, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, बीएसए, वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट मेंटर, एआरपी-एसआरजी इस अवधि में विद्यालयों में उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के संबंध में जागरूक करेंगे। इसमें विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं को भी शामिल किया जाएगा। इसमें बच्चों को प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण, पौधरोपण, विद्यालय में किचेन गार्डेन, ई-कचरा के दुष्प्रभाव, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, बिजली बचत, सिंगल यूज प्लास्टिक से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *