Breaking News

खड़ी डंपर में ऑटो टकराई, दो की मौत तीन घायल

खड़ी डंपर में ऑटो टकराई, दो की मौत तीन घायल

कौशाम्बी पूरामुफ़्ती कोतवाली के केंद्रीय विद्यालय के समीप रविवार भोर खड़ी डंपर में पीछे से ऑटो टकरा गई। हादसे में ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक पिपरी कोतवाली के कस्बा चायल निवासी अरशद पुत्र रईस ऑटो चालक है, रविवार भोर करीब चार बजे वह अपने भाई मो. अमन के साथ ऑटो में सवारी भर कर मुंडेरा मंडी सब्जी लेने जा रहा था। पूरमुफ़्ती कोतवाली के केंद्रीय विद्यालय के समीप घने कोहरे में सड़क किनारे खड़ी डंपर को देख अनियंत्रित हो गया। इसीबीच पीछे से आ रहा एक और ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे आगे वाला ऑटो डंपर से जा भिड़ा।हादसे में ऑटो सवार ड्राइवर का भाई मो. अमन (22) पुत्र रईस अहमद, छोटा लालापुर की मंजू देवी(40) पत्नी श्याम लाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि कस्बा चायल अजमतगंज निवासी श्रीराम, सीताराम, ऑटो चालक अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे की जानकारी मिलती ही परिवार में कोहराम मच गया है रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुँच गए है

मदन कुमार केसरवानी पत्रकार अखंड भारत संदेश 9919475893

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *