Breaking News

कानपुर देहात। अकबरपुर में हाईवे स्थित एक ढाबा कर्मी की रविवार

*तबीयत बिगड़ने से ढाबा कर्मी की मौत

कानपुर देहात। अकबरपुर में हाईवे स्थित एक ढाबा कर्मी की रविवार रात को तबीयत बिगड़ गई। इस पर साथी कर्मचारी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अकबरपुर में शहजादपुर से पहले एक कार शोरूम के पास स्थित गणेश ढाबा के बावर्ची राम बालक (30) निवासी ताजपुर बरैया, लखीपुर बिहार की रविवार रात को तबीयत बिगड़ गई। सोमवार सुबह
10:30 बजे के करीब साथी कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। साथ आए कर्मियों ने बताया कि बावर्ची को रविवार रात को पेट में दर्द की समस्या हुई थी। इसपर उसका उपचार करवाया गया था। सोमवार सुबह दोबारा उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने तक उसकी जान चली गई।
घटना की जानकारी मृतक के परिजन को दी गई है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *