Breaking News

कानपुर देहात-बेहमई मामले में टली सुनवाई

बेहमई मामले में टली सुनवाई

.कानपुर देहात..बहुचर्चित बेहमई कांड मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है।सोमवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता के अन्य मामलों में व्यस्त रहने के कारण मामले की सुनवाई टल गई। अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 14 फरवरी की तिथि नियत की है।
सिकंदरा के बेहमई गांव में 14 फरवरी 1981 को दस्यु फूलन देवी ने सामूहिक नरसंहार की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें 20 लोगों को मौत हो गई थी। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में गांव के ही वादी राजाराम ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है । बचाव पक्ष के अधिवक्ता गिरीश नारायण दुबे ने बताया कि सोमवार को अन्य मामलों में व्यस्तता होने के कारण मामले में सुनवाई टल गई है। अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 फरवरी की तिथि नियत की है।इस दौरान आरोपी श्यामबाबू व विश्वनाथ अदालत में उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *