Breaking News

कानपुर देहात-अवैध तमंचा तथा कारतूस के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध तमंचा तथा कारतूस के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर देहात।थाना बरौर पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है।

मालूम हो कि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेन्ज, कानपुर, जोगेन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में अवैध शस्रों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, आज दिनांक 28.10.2024 को थाना बरौर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नीरज यादव पुत्र स्व0 रामचन्द्र निवासी हिम्मतहार थाना बरौर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 26 वर्ष को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ बम्नौती बम्बा पुलिया से करीब 100 मीटर जलालपुर गांव की तरफ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बरौर पर मु0अ0सं0 63/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। एवं गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। उपरोक्त अभियुक्त के गिरफ्तारी करने मे थानाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा, हे0का0 465 यशवीर सिंह ,हे0का0 642 योगेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।।।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *