Breaking News

विकासखंड अकबरपुर में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कानपुर देहात, 15 जून 2026 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ थीम आधारित जन-जागरूकता एवं जनकल्याण अभियान के अंतर्गत विकासखंड अकबरपुर में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि/अध्यक्षता माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने की। कार्यक्रम में आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की गई, जिससे अधिकाधिक नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। शिविर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। माननीय राज्य मंत्री ने इन स्टॉलों का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा उन्हें योजनाओं की प्रगति एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। इस दौरान मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। स्टॉलों के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु आवश्यक औपचारिकताएं भी पूर्ण कराई गईं। इस अवसर पर माननीय

विकासखंड अकबरपुर में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कानपुर देहात, 15 जून 2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ थीम आधारित जन-जागरूकता एवं जनकल्याण अभियान के अंतर्गत विकासखंड अकबरपुर में जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि/अध्यक्षता माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने की। कार्यक्रम में आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की गई, जिससे अधिकाधिक नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। शिविर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। माननीय राज्य मंत्री ने इन स्टॉलों का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा उन्हें योजनाओं की प्रगति एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया गया। इस दौरान मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। स्टॉलों के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल विकास योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु आवश्यक औपचारिकताएं भी पूर्ण कराई गईं। इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों, राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासपरक एवं लोकहितकारी कार्यक्रमों तथा जनपद में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी उपस्थित जनसमूह के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए ऐसे जनकल्याण एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकाधिक लाभ उठाएं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *