Breaking News

औरैया-संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न विकासखंडों में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न विकासखंडों में कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

औरैया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के विभिन्न विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी लाभपरक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं से अच्छादित किए जाने हेतु पात्रता के अनुरूप पंजीकरण की कार्यवाही की जा रही है, जिससे उन्हें योजनाओं का समय से लाभ मिल सके। इस अवसर पर पूर्व से पंजीकृत योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किए जाने के लिए अधिकार पत्र एवं आवास की चाबी आदि भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में आमजन को एल ई डी वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दिए जाने के साथ ही पात्रों का पंजीकरण भी किया जा रहा हैं। जनपद की ग्राम पंचायत बैसुंधरा, माधवपुर,गैली, पीपरपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गये।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *