Breaking News

कानपुर देहात-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर बुधवार को जनपद में चला सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर बुधवार को जनपद में चला सघन चेकिंग अभियान

 

एसओजी टीम, एल आई यू टीम ने डॉग स्क्वाड टीम के साथ झींझक रेलवे स्टेशन तथा संदलपुर मंगलपुर सहित अन्य कस्बो का भ्रमण करके बड़ी ही सतर्कता के साथ चलाया चेकिंग अभियान एवं आम जनमानस को पूर्ण रूप से सुरक्षित होने का कराया एहसास

कानपुर देहात… जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बुधवार को एसओजी टीम, एल आई यू, एवं डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीम ने झींझक रेलवे स्टेशन एवं संदलपुर मंगलपुर आदि जगहों का भ्रमण करके सघन चेकिंग अभियान चलाया इस अभियान के दौरान उपरोक्त टीम के सदस्यों ने आम जनमानस को पूर्ण रूप से सुरक्षित होने का एहसास भी कराया….
मालूम हो कि बुधवार को पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात राजेश पांडेय के मार्गदर्शन में आगामी मकरसंक्रांति व श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु डॉग स्क्वायड, एलआईयू व एसओजी टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कस्बा डेरापुर, झीझंक रेलवे स्टेशन,सन्दलपुर,मंगलपुर, कहिंजरी चौकी क्षेत्रान्तर्गत आयोजित मेले में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/स्थान की सघन चेकिंग कर आम जन-मानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया….

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *