Breaking News

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित

कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026

केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों को बढ़ावा देने एवं किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का कार्य भी किया गया। आवास एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में पात्र परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छता अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया गया। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ वातावरण के निर्माण तथा जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर कार्य किए गए। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र वर्गों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान की गई। बालिकाओं के कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु संचालित योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। परिवारों के जीवन स्तर में सुधार तथा समाज के कमजोर वर्गों को सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए। जल आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सरकार द्वारा व्यापक कार्य करते हुए घर-घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित की गई। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तथा पात्र नागरिकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया गया। शिक्षा क्षेत्र में विद्यालयों के कायाकल्प, शैक्षिक वातावरण में सुधार तथा आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। रोजगार सृजन, गरीब कल्याण तथा खाद्य सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभान्वित किया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान जनपद में कराए गए महत्वपूर्ण निर्माण एवं विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया, जिनमें अधोसंरचना विकास, शिक्षा संस्थानों का उन्नयन, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, परिवहन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने वाले कार्य तथा जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं प्रमुख रहीं। वक्ताओं द्वारा कहा गया कि इन विकास कार्यों ने जनपद को नई गति प्रदान करने के साथ नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया है। इस अवसर पर माननीय विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा रेणुका सचान, माननीय सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का 41वाँ दीक्षांत समारोह माननीय राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता में संपन्न माननीय राज्यपाल महोदया ने कानपुर देहात के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानि  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर का 41वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर कानपुर

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का 41वाँ दीक्षांत समारोह माननीय राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *