Breaking News

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज

2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी

कानपुर देहात,

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी।

आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

इन डॉक्टरों की टीम ने किया ऑपरेशन
ऑपरेशन डॉ. आर.के. गौतम, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. शाहिद, बेहोश विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार वर्मा की देखरेख में हुआ। इसमें स्टाफ नर्स मेघा, असिस्टेंट टेक्नीशियन अभिनव, ओटी टेक्नीशियन असलम और अन्य स्टाफ शामिल रहे। टीम वर्क से ऑपरेशन सफल रहा और मरीज की हालत में सुधार है।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान योजना से गंभीर बीमारियों का इलाज अब गरीब मरीजों को भी आसानी से मिल रहा है।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *