Breaking News

अजीतमल,औरैया-अटसू में धूम धाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

अटसू में धूम धाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
अजीतमल,औरैया। कस्बा अटसू के मोहल्ला श्री नगर में स्थिति शंकर जी के मन्दिर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। मोहल्ले बासियो ने रात्रि के बारह बजते ही भगवान श्री कृष्ण की आरती उतार कर जन्मोत्सव मनाया तो वही महिलाओ ने सारी रात कीर्तन भजन कर कार्यक्रम को भव्य बना दिया।
रविवार की को कस्बा अटसू के मौहल्ला श्रीनगर स्थिति शंकर जी के मन्दिर पर आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में रात्रि के 12 बजते ही एक सुर में लोगो ने गाया कि हांथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की। रंगीन गुबारों से सजे मंडप में रात्रि में कन्हैया जी की आरती उतारी गयी, जिसके बाद उनका माखन मिश्री से भेाग लगाया गया, तो वही युवाओं के द्वारा 11 किलो का केक मंगाया गया तथा इसको काटकर जन्म दिन मनाया, तथा एकसुर में बोले इसको चखेगा श्याम तू, तो हम सब बोलेंगे हैप्पी बर्थडे टूयू। वही महिलाओं द्वारा पूरी रात्रि भजन कीर्तन किये गये। इस अवसर पर विनोद बाजपेई, विवेक मिश्रा , सोनू उपाध्याय, आशीष बाजपेई, सतेंद्र दीक्षित, भरत उपाध्याय, ओम तिवारी, हरी तिवारी, शुभम् शुक्ला, आशीष तिवारी (बाबू डॉन), अमन उपाध्याय, भानू दुबे, रमन उपाध्याय, आदि लोगों ने विशेष भूमिका निभाई।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *