Breaking News

कानपुर देहात-परिषदीय स्कूलों में विशेष टीएलएम से पढ़ेंगे दिव्यांग बच्चे

परिषदीय स्कूलों में विशेष टीएलएम से पढ़ेंगे दिव्यांग बच्चे
हर दिव्यांग छात्र के लिए 1000 रुपये की धनराशि मुहैया कराई गई

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों के दृष्टिबाधित छात्रों को विशेष टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटीरियल) के जरिये पढ़ाया जाएगा। हर दिव्यांग छात्र के लिए एक हजार की धनराशि मुहैया कराई गई है। शासन स्तर से बजट आवंटित होने के बाद विशेष शिक्षण सामग्री खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। समेकित शिक्षा के तहत स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। वह बच्चों को रुचि के अनुसार सरल, सुगम और अच्छे पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराएंगे। नोडल शिक्षक इसका प्रयोग दिव्यांग बच्चों में उपयुक्त संप्रेषण के तरीके को बढ़ाने और विषय वस्तु को सिखाने में करेंगे। इसके लिए जिले में पंजीकृत दृष्टिबाधित व अल्प दृष्टि बाधित बच्चों को टीचिंग लर्निंग मैटीरियल की खरीद होगी। टीचिंग लर्निंग मैटीरियल में विभिन्न प्रकार के चार्ट और मॉडल शामिल रहेंगे। इसके अलावा स्पर्शीय नक्शा, नंबर कार्ड (ब्रेल के साथ), स्पर्शीय वर्णमाला कार्ड, मैग्नेटिक बोर्ड, फ्लैश बोर्ड हिंदी वर्णमाला, शब्द कार्ड, गिनती कार्ड, शब्द- वाक्य चित्र, स्केच पेन, वैक्स रंग भी शामिल रहेंगे। साथ ही फल-सब्जी, परिवहन के साधन, पशु-पक्षी मॉडल, घर, स्कूल, मंदिर, मस्जिद, चर्च व मैचिंग गेम शामिल रहेंगे।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *