Breaking News

अयाना,औरैया-बैटल ऑफ बीझलपुर का स्मारक पर्यटन स्थल में होगा विकसित

बैटल ऑफ बीझलपुर का स्मारक पर्यटन स्थल में होगा विकसित

– डीएम, सीडीओ ने देखी जमीन, लेखपाल के न होने से नहीं हो सकी भूमि चिन्हित

विजय शंकर कौशल ✍️…

अयाना,औरैया। बैटल ऑफ बीझलपुर के क्रांतिकारियों की याद में बने स्मारक के दिन बहुरने वाले हैं। जिला प्रशासन की ओर से स्मारक को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए डीएम, सीडीओ ने स्थलीय निरीक्षण कर जमीन देखी। हालांकि लेखपाल के मौजूद न होने के चलते भूमि का चिन्हीकरण नहीं हो सका।
डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी, सीडीओ रामसुमेर गौतम, तहसीलदार अजीतमल जीतेश वर्मा, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने सोमवार दोपहर को बीझलपुर स्थित बैटल ऑफ बीझलपुर स्मारक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन महोत्सव के दौरान यहां लगाए गये पौधों की स्थिति देखी। इसके बाद पर्यटन स्थल बनाए जाने को लेकर स्मारक के पास मौजूद अयाना थाना व ग्राम सभा की जमीन देखी। तहसीलदार जीतेश वर्मा ने बताया कि स्मारक एक एकड़ में बना हुआ है। इससे सटी हुई अयाना थाना की करीब चार एकड़ जमीन पड़ी है। जोकि वर्तमान में निष्प्रयोज्य है। इसके अलावा ग्राम सभा की भी जमीन पास में खाली पड़ी है। क्षेत्रीय लेखपाल के न होने के चलते नक्शा नहीं मिल सका है। लेखपाल के आने के बाद आवश्यक्ता अनुसार भूमि का चिन्हींकरण कर पर्यटन स्थल बनाए जाने की कवायद शुरू की जाएगी। बाद में जिलाधिकारी ने अयाना थाना का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि परिसर के चारों ओर बाउंड्री न होने के चलते आवारा जानवर परिसर में आ जाते हैं। जोकि परिसर में लगे पेड़ पौधों को नष्ट कर देते हैं। साथ ही आवासों में रह रहे पुलिस कर्मियों के बच्चों को भी इन जानवरों से खतरा रहता है। इसपर जिलाधिकारी ने जल्द ही थाना परिसर के चारों ओर बाउंड्री बनवाने का आश्वासन दिया है।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *