Breaking News

अयाना,औरैया-युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान

युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान
– नौकरी ना मिलने पर रविवार शाम को घर लौटा था युवक
अयाना,औरैया। थाना क्षेत्र के अकबरपुर में सोमवार सुबह एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की है।
अकबरपुर निवासी धीरे दोहरे (35) ने रविवार देर रात को कमरे के बयाले में लगे बांस पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जागी पत्नी रीता पति का शव फंदे पर देख चीखने लगी। शोर सुन पहुंचे परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अनहोनी पर बेटी परी, किंजल, मां राजाबेटी रोने बिलखने लगी। पत्नी रीता ने बताया कि पति आठ दिन पहले रोजगार खोजने के लिए गुजरात गए थे। वहां नौकरी ना मिलने पर रविवार शाम छह बजे घर लौटे थे। वह काफी परेशान थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की मांग पर पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *