Breaking News

कानपुर देहात.-अचानक दौरा आने पर मूर्छित होकर साइकिल सवार गिरा नाले मे, हुई मौत

अचानक दौरा आने पर मूर्छित होकर साइकिल सवार गिरा नाले मे, हुई मौत

कानपुर देहात…. रविवार को फ्रॉम करीब 4:30 बजे गजनेर थाना क्षेत्र के तिलौची के पास बने हुए गहरे नाले में गिरने से एक 43 वर्षीय साइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गई… घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है…. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोराहम मच गया है…. पुलिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर गजनेर थाना क्षेत्र के तिलौची गांव निवासी 43 वर्षीय सुघर सिंह पुत्र रामसनेही कुशवाहा रविवार को शाम 4:30 बजे साइकिल पर सवार होकर मोहना से अपने गांव लौट रहे थे की दौरान अचानक उन्हें मिर्गी का दौरा आ गया और वह कानपुर झांसी रेलवे मार्ग के किनारे बने गहरे नाले मे भरे हुए पानी में जा गिरे जिसके फल स्वरुप उनकी मौत हो गई मामले की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोराहम मच गया… मृतक के परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद मृतक केशव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक को मिर्गी का दौरा आता था

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *