Breaking News

औरैया, दैनिक-सरकारी विद्यालय इण्टर पास छात्र सुमित को मिला आईआईटी में प्रवेश

सरकारी विद्यालय इण्टर पास छात्र सुमित को मिला आईआईटी में प्रवेश

आईआईटी एडवांस में मिली 3849वीं रैंक

 

औरैया, दैनिक स्वतंत्र निवेश। सहार क्षेत्र के गांव निवादा धांधू निवासी सुमित कुमार ने आईआईटी एडवांस की परीक्षा पास की है। आईआईटी मेंस में आपने 92.5 पर्सेंटाइल अर्जित की थी। शुरु से ही होनहार छात्र रहे सुमित ने अपने क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज से वर्ष 2023 में इण्टरमीडिएट की परीक्षा 86.2 प्रतिशत अंकों से पास की। इण्टर में पढ़ने के दौरान आईआईटियन बनने का सपना देखने वाले छात्र सुमित कुमार ने आईआईटी में प्रवेश हेतु एडवांस परीक्षा पास कर ली है। आईआईटी एडवांस में आपकी कैटेगरी रैंक 3849 रही। सहार क्षेत्र के गांव निवादा धांधू निवासी किसान पिता सुरेन्द्र कुमार और ग्रहणी माता सुमन कुमारी के दो बेटे और एक बेटी है। सबसे छोटे बेटे सुमित कुमार ने इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद गेल उत्कर्ष सुपर-100 कानपुर से तैयारी की है। गेल उत्कर्ष सुपर-100 एक आवासीय शैक्षणिक परियोजना है जो नारामऊ, कानपुर में स्थित है। यह मुफ्त भोजन, आवास और कक्षाओं के साथ जेईई (मेन और एडवांस) की तैयारी के लिए एक आवासीय कोचिंग कार्यक्रम है। आपकी सफलता पर माता पिता सहित सभी शुभ चिंतकों एवं गुरुजनों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *