Breaking News

फफूंद,औरैया,-समर सेविल पर ताला तोड़कर समान हुआ चोरी

समर सेविल पर ताला तोड़कर समान हुआ चोरी

 

फफूंद,औरैया, दैनिक स्वतंत्र निवेश। थाना क्षेत्र के एक गांव लगे समर सेविल पर बने कमरा का ताला तोड़ कर उसमे रखा स्टार्टर, टिल्लू पम्प एवम् अन्य सामान चोरी कर लिया। पीडित ने मामले की रिपोर्ट लिखने के लिए थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव कुडरा निवासी संतोष कुमार तिवारी की गांव बहार फफूंद ककोर मार्ग पर खेतों में समर सेविल लगी है। वही पर कमरा बना हुआ है। शनिवार की बीती रात्रि आज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसमे रखा स्टार्टर, एक टिल्लू पम्प, टूल बॉक्स चोरी कर ले गये। सुबह खेतों पर गये तब चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीडित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *