Breaking News

औरैया-डीएम ने क्रय-विक्रय पहुंचकर भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण

डीएम ने क्रय-विक्रय पहुंचकर भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण

 

 

औरैया। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने तहसील अजीतमल के कस्बा बाबरपुर में क्रय विक्रय की गई कृषि भूमि का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा विक्रय पत्र के साथ संलग्न किए गए स्टांप पत्रों को भी जांचते हुए कहा कि भूमि कि मालियत पुनः जांच कराते हुए संलग्न किए गए स्टांप पत्रों के मूल्य को देखा जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यदि नियमानुसार निर्धारित मूल्य के अनुरूप स्टांप पत्रों में कमी पाई जाएगी तो नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित होगी। उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी अजीतमल रामअवतार, तहसीलदार जितेश कुमार व लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *