Breaking News

कानपुर देहात,-छात्र संख्या बनी शिक्षकों के लिए जी का जंजाल

छात्र संख्या बनी शिक्षकों के लिए जी का जंजाल

 

कानपुर मंडल के 3551 स्कूलों में 50 छात्र भी नहीं, किए जाएंगे बंद

 

कानपुर देहात, दैनिक स्वतंत्र निवेश। सरकार परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प करा निजी स्कूलों की तर्ज पर संसाधनयुक्त बना रही है लेकिन इन प्रयासों के बाद भी स्कूल में छात्र नामांकन नहीं बढ़ पा रहा है बल्कि पिछली साल की अपेक्षा छात्र नामांकन कम होता जा रहा है। प्रदेश में खराब प्रदर्शन वाले शीर्ष पांच जिलों में कानपुर देहात तीसरे और कानपुर नगर पांचवें स्थान पर है। कानपुर मंडल के अंतर्गत कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा जिले में 3551 स्कूल ऐसे हैं जिनमें 50 छात्र तक नहीं हैं और वहां दो से पांच तक शिक्षक हैं। हाल ही में महानिदेशक कंचन वर्मा ने सुविधाएं बढ़ाने के बाद भी घटती छात्र संख्या पर चिंता जताते हुए सभी जनपदों के बीएसए को नोटिस जारी किया है। वहीं अब ऐसे स्कूलों को बंद करके समायोजन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कानपुर देहात एवं कानपुर नगर के शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कई प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं जहां बच्चों की संख्या 25 है और शिक्षकों की संख्या चार से पांच है। वहीं कई स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षकों की संख्या दो से तीन है, लेकिन वहां बच्चों की संख्या 90 से अधिक है। प्राथमिक विद्यालय में निर्धारित मानक के अनुसार 30 बच्चों पर एक शिक्षक, 45 पर दो, 60 पर तीन, 75 पर चार और १० बच्चों पर पांच शिक्षक होने चाहिए लेकिन अधिकांश स्कूलों में मानकों का पालन नहीं हो रहा है। कम छात्र सख्या वाले स्कूल बंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल खंड शिक्षा अधिकारियों से वजह का पता करने को कहा गया है। जिम्मेदारी तय करके नोटिस जारी किए जाएंगे। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों को समायोजित किया जाएगा।
अरुण पाठक विधान परिषद सदस्य का कहना है कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी होने की समस्या पर बेसिक शिक्षा निदेशक को वार्ता में बताया है कि ऐसे स्कूल भी हैं जहां 300 छात्रों पर एक अध्यापक है। कई शिक्षक वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हो गए हैं और कई स्कूल शिक्षकविहीन भी हैं। निदेशक से आश्वासन मिला है कि प्रदेश के सभी जिलों से इन स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के पदों की सूचना मंगाकर शिक्षकों की कमी दूर कराएंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि जिन स्कूलों में 50 से कम छात्र संख्या है वहां के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर कम छात्र संख्या रहने की वजह पूछी जाएगी। छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए वृहद स्तर पर परिवार सर्वेक्षण, स्कूल चलें हम अभियान चलाएंगे। छात्र संख्या कम होने का कारण तलाश कर उसका निराकरण कराएंगे।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *