Breaking News

कानपुर देहात-मेमू ट्रेन में यात्रा कर रहे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की रास्ते में अचानक बिगड़ी हालत, हुई मौत

मेमू ट्रेन में यात्रा कर रहे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की रास्ते में अचानक बिगड़ी हालत, हुई मौत

ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की सूचना पर उपरोक्त ट्रेन झींझक में आकर रुकते ही पहले से तैयार खड़ी जीआरपी पुलिस ने मृतक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के शव को ट्रेन की बोगी से नीचे उतार कर लिया अपने कब्जे में

खबर लिखे जाने तक मृतक अज्ञात की नहीं हो सकी है पहचान

 

कानपुर देहात (दैनिक स्वतंत्र निवेश) रविवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से चलकर टूंडला जा रही 0187 मेमू पैसेंजर में यात्रा कर रहे करीब 50 वर्षीय एक यात्री की रास्ते में अचानक हालत बिगड़ गई, और वह बेहोश होकर ट्रेन की बोगी के अंदर गिर गए यह नजारा देखकर ट्रेन पर यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई, यात्रियों की सूचना पर झींझक रेलवे स्टेशन पर पहले से मुस्तैद खड़ी जीआरपी पुलिस ने उपरोक्त ट्रेन झींझक स्टेशन पर पहुंचते ही ट्रेन की बोगी में मृत अवस्था में पड़े अधेड़ उम्र के व्यक्ति के शव को ट्रेन की बोगी से नीचे उतार कर अपने कब्जे में ले लिया. पहले पुलिस ने ट्रेन पर यात्रा कर रहे यात्रियों से उपरोक्त मृतक की उपरोक्त मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसके बाद भी मृतक अज्ञात की पहचान नहीं हो पाई है..
प्राप्त जानकारी के आधार पर रविवार को शाम करीब 4:00 बजे दिल्ली हावड़ा रेलवे मार्ग पर कानपुर से टूंडला जा रही 0187 कानपुर टूंडला मेमू पैसेंजर पर यात्रा कर रहे एक50 वर्षीय अधेड़ उम्र के व्यक्ति की रास्ते में अचानक हालत बिगड़ गई, और वह देखते- ही देखते ट्रेन की बोगी में बेहोश होकर के गिर गया यह नजारा देखकर ट्रेन की बोगी पर यात्रा कर रहे अन्य मुसाफिरों के बीच जहां अफरा तफरी मच गई वही ट्रेन पर यात्रा कर रहे मुसाफिरों ने उपरोक्त मामले की सूचना जीआरपी पुलिस को दी मामले की सूचना पर झींझक रेलवे स्टेशन पर उपरोक्त ट्रेन पहुंचने के पहले मुस्तैद खड़ी जीआरपी पुलिस ने झींझक रेलवे स्टेशन पर उपरोक्त ट्रेन के रुकते ही ट्रेन की बोगी में मृत अवस्था में पड़े हुए उपरोक्त अज्ञात व्यक्ति केशव को नीचे उतारकर प्लेटफार्म पर रखा तथा ट्रेन पर यात्रा कर रहे मुसाफिरों से उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए, जीआरपी पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद जब उपरोक्त मृतक अज्ञात की पहचान नहीं हो पाई तब ट्रेन झींझक रेलवे स्टेशन से टूंडला के लिए रवाना हुई, पुलिस के मुताबिक मृतक उपरोक्त ट्रेन में कानपुर से बैठा था रास्ते में उसकी अचानक हालत बिगड़ गई जब तक अगली रेलवे स्टेशन पर उपरोक्त ट्रेन रुकती उससे पहले उपरोक्त अज्ञात अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मृत्यु हो गई , जीआरपी पुलिस ने बताया है कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किया जा रहे हैं.. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और ना यह भी स्पष्ट हो पाया है कि मृतक को किस रेलवे स्टेशन पर उपरोक्त ट्रेन से उतरना था.. खबर लिखे जाने तक जीआरपी पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयासों में जुटी है

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *