Breaking News

दिल्ली अरविंद केजरीवाल के बंगले की जांच

दिल्ली

अरविंद केजरीवाल के बंगले की जांच के आदेश CVC ने दी हरी झंडी

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले के रिनोवेशन की अब जांच होगी। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने 13 फरवरी को इसके आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) की रिपोर्ट के बाद की गई है
CPWD की रिपोर्ट में दावा किया गया कि 40 हजार वर्ग गज (8 एकड़) में बने इस बंगले के निर्माण में कई नियमों का उल्लंघन किया गया
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आरोप लगाया था कि इस बंगले के रिनोवेशन में 45 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए हैं। भाजपा ने इसे “केजरीवाल का शीशमहल” करार दिया था
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उप-राज्यपाल वीके सक्सेना से शिकायत की थी कि यह बंगला चार सरकारी संपत्तियों को मिलाकर बनाया गया है और इस प्रक्रिया को अवैध बताते हुए रद्द करने की मांग की
भाजपा का दावा है कि नया मुख्यमंत्री इस बंगले में शपथ के बाद नहीं रहेगा

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *