Breaking News

कानपुर देहात,,,झींझक कस्बा के सुभाष नगर स्थित मदरसे में रहकर पढ़ाई कर

मदरसे से तीन किशोर लापता पुलिस तलाश में जुटी

 

कानपुर देहात,,,झींझक कस्बा के सुभाष नगर स्थित मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहे तीन छात्र लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर संचालक ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने छात्रों की तलाश शुरू की है।

मदरसा संचालक हाजी रियासत खां ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को बताया कि वह कस्बा में फैजान ए गोसिया नाम से मदरसा का संचालन करते हैं। मदरसे में कुछ बाहरी बच्चें रात में रुककर वहीं पढ़ाई करते थे।
मंगलवार दोपहर एक बजे रसूलाबाद के कठिका निवासी आसिफ (13) पुत्र शहाबुद्दीन, रूरा सिठमरा निवासी समीर (11) पुत्र चांद अली व औरैया के दिबियापुर नौगवां निवासी अनस
(10) पुत्र शहीद अली बिना बताए कही चले गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा।
इस पर आस पास के इलाकों से लेकर घर तक संपर्क किया गया है। इधर जानकारी करने पर बुधवार को दिबियापुर नौगवां से अनस के परिजन भी पहुंचे। उन्होंने भी अनस के घर न पहुंचने की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष मंगलपुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। चौकी प्रभारी झींझक को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द लापता किशोरों का पता लगा लिया जाएगा।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *