Breaking News

कानपुर देहात-जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन

जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन 23 नवंबर को अकबरपुर डिग्री कॉलेज, अकबरपुर में

 

कानपुर देहात

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला युवा कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि युवा कल्याण विभाग, कानपुर देहात, नेहरु युवा केंद्र, कानपुर देहात एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में कॉमन प्लेटफोर्म पर आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला का आयोजन दिनांक 23-11-2024 को अकबरपुर डिग्री कॉलेज, अकबरपुर, कानपुर देहात में कराया जाना प्रस्तावित है। जिसमे निम्र विधाए आयोजित होनी है।सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत लोक नृत्य एकल, सामूहिक लोकगीत एकल, समूह में।जीवन कौशल कविता,कहानी लेखन,चित्रकारी,डिक्लेमेशन,फोटोग्राफी।थीमेटिक में साइंस मेला एकल, समूह में होगी।
उपरोक्त विधाओं में कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 23-11-2024 को अकबरपुर डिग्री कॉलेज, अकबरपुर, कानपुर देहात के हाल में प्रातः 09:00 बजे से होना प्रस्तावित किया गया है। प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य दिनांक 12-01-2025 को होनी चाहिए। इक्छुक प्रतिभागी अपनी हाईस्कूल के प्रमाण पत्र/ आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ के साथ / नाम व प्रतिभाग किये जाने की विधा की सूचना दिनांक 22-11-2024 तक कार्यालय, जिला युवा कल्याण अधिकारी, विकास भवन, कानपुर देहात के कक्ष संख्या 202 में पंजीकरण करा सकते है। किसी भी फिल्मी गीत व रिकार्डेड गीत अनुमन्य नहीं है। सभी प्रतिभागियों को अपना वाध्ययंत्र व आवश्यक सामग्री स्वयं लेके आना होगा।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *