Breaking News

कानपुर देहात रूरा क्षेत्र के गांव भटौली निवासी युवक को फोन कर फर्जी एस

साइबर ठगी के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

अग्रिम जमानत की अर्जी पर माननीय अपर जिला जज –13 की अदालत में चल रही थी सुनवाई

कानपुर देहात

रूरा क्षेत्र के गांव भटौली निवासी युवक को फोन कर फर्जी एस पी क्राइम ब्रांच बनकर मुकदमे में गिरफ्तारी का भय दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर एक लाख से ज्यादा रुपए ठगने के मामले में आरोपी की ओर से अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की गई थी जिसकी सुनवाई करते हुए माननीय अपर जिला जज —-13 की अदालत ने उसे खारिज कर दिया।
विशेष लोक अभियोजक विकास सिंह ने बताया कि रूरा क्षेत्र के भटौली गांव निवासी पारस तिवारी ने साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसमें बताया था कि 17 अक्टूबर 2024 को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया जिसको उठाने पर फोन करने वाले ने स्वयं को एस पी क्राइम ब्रांच मुंबई आनंद त्रिपाठी बताते हुए उसकी गूगल हिस्ट्री में गलत अश्लील वेबसाइट होने का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजे जाने का भय दिखाकर मामला निपटाने के एवज में रुपयों की मांग की इसपर वह दहशत में आकर फोन करने वाले व्यक्ति के बताए गए नंबरों पर अलग अलग करीब एक लाख सत्रह हजार चार सौ निन्यानबे डलवा लिए। इसके बाद भी रुपयों की मांग की ।साइबर पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने लगी ।इसपर चौबेपुर क्षेत्र के गांव रमेशपुर निवासी अभय सिंह ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी जिसकी सुनवाई करते हुए माननीय अपर जिला जज –13 श्री शरद कुमार त्रिपाठी की अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *