Breaking News

कानपुर देहात-अभियोजन गवाह से बचाव पक्ष ने पूरी की जिरह

अभियोजन गवाह से बचाव पक्ष ने पूरी की जिरह

 

 

कानपुर देहात….बलवंत हत्याकांड मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है।शुक्रवार को मामले में अभियोजन गवाह से तत्कालीन मैथा चौकी इंचार्ज की ओर से बचाव पक्ष ने जिरह पूरी की। अब अदालत ने मामले की सुनवाई को 22 फरवरी की तिथि नियत की है।
शिवली के सरैंया लालपुर निवासी बलवंत की 12 दिसंबर 2022 को पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा किया गया था, जिस पर एसओजी प्रभारी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले की सुनवाई माननीय अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है।मामले में आरोपियों पर आरोप तय होने के बाद अब गवाही चल रही है पूर्व में मामले के वादी मुकदमा अंगद सिंह की गवाही हो चुकी है अब अभियोजन के दूसरे गवाह बलबीर सिंह के बयान दर्ज होने के बाद बचाव पक्ष की जिरह चल रही है।वादी पक्ष के अधिवक्ता जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मामले में अभियोजन गवाह बलबीर सिंह से तत्कालीन मैथा चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश पाण्डेय की ओर से बचाव पक्ष ने जिरह पूरी कर ली है। अब अदालत ने सुनवाई को 22 फरवरी की तिथि नियत की है।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *