Breaking News

औरैया-युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवन लीला

युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवन लीला

पुलिस ने शव को पोसमार्टम के लिए भेजा

फफूँद,औरैया, दैनिक स्वतंत्र निवेश। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने घर के अंदर कमरा मे फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव न्यामतपुर निवासी सुधांसु गौतम 25 वर्ष पुत्र तिलक सिंह गौतम अज्ञात कारणों से अपने घर के अंदर बने कमरा की अंदर से कुण्डी लगाकर अपने गमछा से फंदा बनाकर छत मे लगे पंखा के हुक से लटक गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों के देखने पर घर मे कोहराम मच गया, पुलिस को सूचना दी गई, घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने कमरा का दरवाजा तुड़वाया और शव को नीचे उतरा। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव मे चर्चा थी कि मृतक शराब पीने का आदी था। मृतक का विवाह नही हुआ था, घर मे मृतक के दो भाई छोटे और प्रिंस है दो बहने है जो विवाहित है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *