Breaking News

कानपुर देहात.-युवती ने फांसी पर लटक कर दी अपनी जान

युवती ने फांसी पर लटक कर दी अपनी जान

मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

 

कानपुर देहात…. बुधवार को गजनेर थाना क्षेत्र के कोरबा खुर्द गांव में एक 20 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर के अंदर फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद पूरे घटनाक्रम से अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गजनेर पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना करके घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए तत्पश्चात पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है….
पुलिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर बुधवार को शाम करीब 5:00 बजे गजनेर थाना क्षेत्र के कोरबा खुर्द गांव निवासी अमर सिंह कुशवाहा की 20 वर्षीय पुत्री पुष्पा देवी ने अपने ही घर के अंदर दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी होते ही मृतका के परिजनों के बीच कोराहम मच गया वहीं मृतका के परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पूरी घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को दी वही गजनेर पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का काफी बारीकी से निरीक्षण करके घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए तत्पश्चात पुलिस ने मृतका के शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मृतका ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई खबर लिखे जाने तक यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है…

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *