Breaking News

कानपुर देहात-माती मुख्यालय से काम निपटाकर घर वापस जा रहे प्रधान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, मचा कोराहम

माती मुख्यालय से काम निपटाकर घर वापस जा रहे प्रधान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, मचा कोराहम

 

कानपुर देहात। सोमवार को माती मुख्यालय से अपने कामों को निपटाकर बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए वापस लौट रहे ग्राम प्रधान को सिकंदरा थाना क्षेत्र के मानपुर के पास किसी अज्ञात वाहन का टक्कर लग गया।जिसके फल स्वरुप वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर मंगलवार को उनके उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के आधार पर सिकंदरा क्षेत्र के चमरौवा गांव के प्रधान 40 वर्षीय रामपाल सिंह सोमवार को माती मुख्यालय से अपने कामों को निपटा कर अपनी बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे अभी वह अकबरपुर औरैया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदरा क्षेत्र के मानपुर के समीप पहुंचे थे इसी दौरान उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन का जोरदार टक्कर लग गया जिसके फल स्वरुप हुआ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए कानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर मंगलवार को उनके उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *