Breaking News

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

कथा की तैयारियां पूरी करने के बाद सोने गया था युवक

मूसानगरथाना क्षेत्र के कस्बा में खालेशहर में शुक्रवार रात को एक युवक ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। खालेशहर निवासी अजीत सिंह (20) पुत्र रामबाबू सात
भाइयों में सबसे छोटा था।
वह भाई अमित की
हार्डवेयर की दुकान संचालन में मदद करता था। भाई संजू ने बताया कि शनिवार को घर में कथा होनी थी। इसलिए शुक्रवार रात को सभी भाई कथा की तैयारियां कर रहे थे।

रात 11 बजे अजीत सुबह जल्दी जागने की बात कहकर घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। रात 12 बजे के करीब जब वह दूसरी मंजिल पर गया तो उसका शव पंखे के कुंडे पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मां गीता देवी, पिता रामबाबू, भाई श्यामू, पप्पू, राकेश, संजू, अमित, अंकित, बहन मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
थानाध्यक्ष रामसिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक बीमार भी चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव या पकौड़े बेचने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है अब अगर किसी दुकानदार ने खाने की चीज को अखबार के कागज में लपेटा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने देशभर में समाचार पत्रों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है… नियमों के उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *