Breaking News

कानपुर देहात।-झोपड़ी में लगी आग से गृहस्थी जली

झोपड़ी में लगी आग से गृहस्थी जली

 

कानपुर देहात।मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर में शुक्रवार दोपहर अचानक से तीन किसानों की झोपड़ी में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। खानपुर निवासी किसान प्रमोद कुमार, रामकली व रामबाबू दोपहर तीन बजे अपने परिवार के साथ खेतों पर धान कटाने गए थे। दोपहर में किसान प्रमोद कुमार की झोपड़ी में अचानक से आग लग गई। गांव के लोग झोपड़ी जलती देख आग पर काबू पाते, तब तक आग ने पड़ोसी रामकली व रामबाबू की झोपड़ी

चपेट में ले ली। किसी तरह से पानी डाल कर लोगों ने तीनो झोपड़ी में लगी आग बुझाई।
किसानों ने बताया कि झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज व कपड़े आदि जल गए हैं। थानाध्यक्ष मंगलपुर संजय गुप्ता ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम सिकंदरा शयाम नारायण शुक्ला ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेजा है। रिपोर्ट आने पर पीड़ितों की मदद की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *