Breaking News

कानपुर देहात-सिठमरा में सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में युवक पर रिपोर्ट

सिठमरा में सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में युवक पर रिपोर्ट

 

कानपुर देहात। रूरा थाना के सिठमरा में दो नवंबर को 10 वर्षीय बालक की गला कटने से मौत के मामले में एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। मामले में चौकी प्रभारी ने पोस्ट करने वाले युवक पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिठमरा चौकी प्रभारी अभिनेष चौधरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि सिठमरा में आर्यन (10) पुत्र अनिल के परिजनों में रोष व्याप्त था। सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्सजगह-जगह पर मौजूद रहा।
गांव में पुलिस द्वारा समन्वय स्थापित करने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। मगर रवि दुबे निवासी डगहरा बनीपारा द्वारा घटना को बढ़ा चढ़ा कर सोशल मीडिया पर दुर्घटना की झूठी सूचना डालकर बड़ा विवाद कराने व सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया।
थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया
कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *