Breaking News

कानपुर देहात।-आधा शिक्षा सत्र बीता, बिना यूनिफॉर्म स्कूल जा रहे बच्चे

आधा शिक्षा सत्र बीता, बिना यूनिफॉर्म स्कूल जा रहे बच्चे

 

कानपुर देहात। जिले में करीब 30 फीसदी बच्चों को शिक्षा सत्र के 6 माह बीत जाने के बाद भी यूनिफार्म की धनराशि नहीं मिली है। इससे यह स्कूली बच्चे बिना यूनिफार्म के ही विद्यालय जाने को मजबूर हैं। परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के कक्षा आठ तक के बच्चे कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर ड्रेस, जूते, मोजे, बस्ता, स्टेशनरी आदि लेकर विद्यालय जाएं इसके लिए सरकार की ओर से विशेष योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत शासन की ओर से 1200 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजी जाती है। जिले में इस साल करीब 70 फीसदी बच्चों को योजना का लाभ मिल सका है। अगस्त माह में 70 फीसदी बच्चों को योजना का लाभ मिला है। वहीं अभी तक 30 फीसदी बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि नहीं पहुंची है जबकि शिक्षा सत्र को 6 माह होने को हैं। यूनिफार्म की धनराशि का अभिभावक इंतजार कर रहे हैं ताकि वे यूनीफार्म की खरीदारी कर सकें। इन बच्चों व अभिभावकों के आधार कार्ड व बैंक खाते आदि का कार्य पूरा हुआ है या डाटा मिसमैच के कारण धनराशि स्थानांतरित नहीं हुई है यह कह पाना संभव नहीं है फिलहाल बिना यूनिफार्म के ही बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि जिले में यूनिफार्म योजना का जिन बच्चों को लाभ दिया जाना शेष है। उनका पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। शासन से जल्द ही अभिभावकों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *