Breaking News

भोगनीपुर, कानपुर देहात-संघ के स्वयंसेवकों ने घर-घर अक्षत वितरण कर करके किया संपर्क

संघ के स्वयंसेवकों ने घर-घर अक्षत वितरण कर करके किया संपर्क

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जन-जन को जोड़ने की दृष्टि से संघ, विहिप तथा विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर श्रीधाम अयोध्या से आए पूजित अक्षत एवं श्री राम मंदिर का चित्र भेंट करके आमंत्रण दिए जाने का चलाया जा रहा है जोरदार अभियान

…भोगनीपुर, कानपुर देहात….श्री राम मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पुखरायां कस्बे में घर घर अक्षत वितरण कर संपर्क किया….राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाह रवि द्विवेदी ने बताया कि 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जन जन को जोड़ने की दृष्टि से संघ विहिप व विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर घर अयोध्या से आए पूजित अक्षत , श्री राम मंदिर का चित्र व आमंत्रण देने जा रहे हैं। एक जनवरी से पंद्रह जनवरी तक चलने वाले इस संपर्क अभियान में जनपद के सभी घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है…. सभी नगर व खंडों की बस्ती , मंडल व गांव स्तर की समिति संपर्क अभियान में जुटी हैं…. उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को घर घर दीपावली मनाने,हर मंदिर पर साज सज्जा हनुमान चालीसा, श्री राम स्त्रोत,सुंदर कांड,राम चरित मानस पाठ,भजन आरती के साथ राम मय वातावरण बनाने हेतु आग्रह किया जा रहा है ताकि हर गांव नगर अयोध्या बन सके।
नगर कार्यवाह शिवा जी ने बताया कि नगर के प्रत्येक घर तक आमंत्रण पहुंचाने की योजना है ।अभी तक नगर के किदवई नगर, गांधी नगर के परिवारों तक अक्षत से आमंत्रण दे दिया गया है। संपर्क के दौरान जनमानस में राममंदिर को लेकर हर्ष व उत्साह नजर आ रहा है।
इस अभियान में जिला सहकार्यवाह रवि द्विवेदी,जिला प्रचारक सुनील,जिला सह बौद्धिक प्रमुख श्याम बाबा,नगर संघचालक
रामसुदर्श श्री वास्तव,नगर कार्यवाह शिवा,सह नगर कार्यवाह डा. अभयदीप,अभिषेक,विवेक, सुमित,रूद्र,अंशू,सचिन,दीपक,नमन, विपिन ,प्रेम,राम जी, निखिल,गौरव आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई….

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *