नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बेला औरैया। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे युवक को बेला थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को याकूबपुर नहर पुल के पास कानपुर रोड से पकड़ा।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू पुत्र मुकुट (19) निवासी कटरा बासार,थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है। उसके खिलाफ बेला थाने में मुकदमा अपराध संख्या 76/26 दर्ज है। मामले में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर याकूबपुर नहर पुल के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप सिंह, चौकी प्रभारी याकूबपुर समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Sach Ke Karib
