Breaking News

कानपुर देहात खबर-कानपुर देहात में 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा

कानपुर देहात खबर

कानपुर देहात में 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा को बेहतरीन ढंग से संचालित कराने के लिए जीवीके कंपनी ने ऑपरेशन हेड विभूति सिंह कोदी जिम्मेदारी

उपरोक्त एंबुलेंस सेवा से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत को जनपद का आम नागरिक ऑपरेशन हेड विभूति सिंह के सीयूजी मोबाइल नंबर 9151 33 3584 पर प्रमाण के साथ करा सकता है दर्ज

कानपुर देहात

उत्तर प्रदेश में संचालित 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली प्राइवेट कंपनी जी.वी.के के वरिष्ठ अधिकारियों ने जनपद कानपुर देहात में संचालित 108 102 एंबुलेंस सेवा को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के लिए अभी हाल में उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड विभूति सिंह जी के हवाले कर दिया है,,,, सूत्रों ने बताया है कि अपने पद के कर्तव्यों के प्रति बेहद सजग रहने वाले उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड लखनऊ निवासी विभूति सिंह को उपरोक्त एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली प्राइवेट कंपनी जी.वी.के ने झांसी ललितपुर ,जालौन ,हमीरपुर, चित्रकूट, कानपुर नगर ,कानपुर देहात ,महोबा सहित अन्य कई जनपदों मे 108 102 एंबुलेंस सेवा का व्यवस्थित ढंग से संचालन कराने की जिम्मेदारी दी है,,,, सूत्रों की माने तो उपरोक्त जनपदों का कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपरोक्त एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन हेड विभूति सिंह ने उपरोक्त जनपदों में संचालित 108 102 एंबुलेंस सेवा की सेवाओं को और ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए जहां अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं वहीं श्री सिंह ने उपरोक्त एंबुलेंस सेवा में काम करने वाले कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी अपनी पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है,,,,

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *