Breaking News

कानपुर देहात 24 वर्षीय अज्ञात युवक का झाड़ियो के

कानपुर देहात
24 वर्षीय अज्ञात युवक का झाड़ियो के बीच पड़ा हुआ मिला शव, नहीं हुई पहचान

कानपुर देहात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में स्थित देसी शराब ठेका के पास झाड़ियो में एक 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया… ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक अज्ञात के शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए ,,, लेकिन खबर लिखे जाने तक उपरोक्त युवक की पहचान नहीं हो पाई है….
प्राप्त जानकारी के आधार पर रविवार को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में स्थित देसी शराब ठेका के पास स्थित झाड़ियो के बीच एक 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला यह जानकारी होते ही यहां ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया और लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे इधर ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक अज्ञात केशव को झाड़ियो से बाहर निकलवाया तत्पश्चात उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक अज्ञात की पहचान नहीं हो पाई है…. तत्पश्चात पुलिस ने मृतक अज्ञात के शव को मेडिकल कॉलेज कानपुर देहात की मोर्चरी में लाकर रखवा दिया है…. मेडिकल कॉलेज कानपुर देहात की इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर निशांत पाठक ने बताया है कि 16 फरवरी की शाम करीब 7:25 पर होमगार्ड 371 विश्व प्रताप सिंह थाना अकबरपुर के द्वारा एक 24 वर्षीय अज्ञात युवक को मृत अवस्था में लाया गया उपरोक्त अज्ञात मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया गया है

About sach-editor

Check Also

सच के करीब समाचार पत्र ✍️✍️ 👆🏼अग्निकांड के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जनपद के समस्त नागरिकों हेतु जन-जागरूकता, सुरक्षा एवं बचाव हेतु दिशा-निर्देश कानपुर देहात 27 अप्रैल 2026 गर्मी के मौसम में अग्निकांड़ की घटनायें भी घटित होती रहती है, जिसमें थोड़ी सी चुक के कारण लोगों के खेतों एवं घरो में आग लग जाती है।

सच के करीब समाचार पत्र ✍️✍️ 👆🏼अग्निकांड के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *